इंजीनियरिंग में छाए हाइट ग्रुप के छात्र

By: Mar 20th, 2018 12:20 am

एचपीटीयू के सातवें सेमेस्टर के रिजल्ट की मैरिट लिस्ट में कई स्टूडेंट शामिल

शाहपुर- हाइट ग्रुप और इंस्टीच्यूशंस शाहपुर के छात्र-छात्राओं का प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा दिसंबर, 2017 में आयोजित परीक्षा के घोषित बीटेक इंजीनियरिंग सातवें सेमेस्टर के परिणाम में मैरिट लिस्ट में अपना कब्जा किया है। सिविल इंजीनियरिंग में विशेष चौधरी ने 1005 अंक लेकर पहला, अमित धीमान ने 959 अंक लेकर दूसरा तथा विश्वजीत सिंह ने 948 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में समिता देवी (870 अंक) पहला स्थान, शिनाली (858) दूसरा तथा श्वेता ने (844) तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेकेनिकल इंजीनियरिंग में दीपक बधान (864) पहला, प्रदीप कुमार (841) दूसरा तथा अतुल धीमान ने (833) ने तीसरा स्थान हासिल किया। इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में कशिश शर्मा (966) पहला, ऋषभ कुमार (963) दूसरा, तथा कीर्ति चौधरी ने (955) तीसरा स्थान हासिल किया। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बबिता कुमारी (912) पहला, सचिना देवी (902) दूसरा तथा रणजीत ने (892) ने तीसरा स्थान हासिल किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App