कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका

ऊना – एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने पर एनएसयूआई की ऊना इकाई ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पुतला फूंका। इसकी अगवाई एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने की। इस दौरान एनएसयूआई द्वारा इंदिरा मैदान ऊना से लेकर पीजी कालेज तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की शव यात्रा निकाली। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर करुण शर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोप का सबूत न दिया गए तो और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि  अगर 11 मार्च तक प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस विरोधी काम करने का सबूत नहीं दिया तो 12 मार्च को प्रदेश के हर जिला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पुतला जलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि करुण शर्मा को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला असंवैधानिक है। फैसला एक पक्षीय व षडयंत्रपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी व ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हजारी लाल से मिलकर करुण शर्मा ने अपना पक्ष रखा था। बावजूद इसके न तो ब्लॉक ने कोई सबूत दिया और न ही पक्ष जानने का मौका दिया। इस अवसर पर तरुण शर्मा, विशाल शर्मा, लवनीश राणा, अमन सैणी, लाड़ी सैणी, अभी सैणी, गुरदीप सिंह, रोहित, रिषभ, पंकज, चंदन, हरदीप, दलजीत, आयुष, संग्राम, विशाल, गुरमुख सहित अन्य उपस्थित थे।