किसान समेकित प्रणाली अपनाएं

नई दिल्ली — कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए समेकित कृषि प्रणाली को अपनाने पर रविवार को जोर देते हुए कहा कि यह प्रयोग सफल रहा है। श्री सिंह ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद परिसर में राष्ट्रीय कृषि उन्नति मेला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे किसान समेकित कृषि प्रणाली के माध्यम से अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। किसान खेती के साथ ही पशुपालन, बागवानी, पोल्ट्री और मत्स्य पालन आसानी से कर सकते हैं। कुछ स्थानों पर छोटे छोटे किसानों ने इस प्रणाली को अपनाया है और इससे उनकी अर्थिक स्थिति सुधरी है। उन्होंने किसानों से कृषि विज्ञान केंद्रों से जुड़ने और वहां खेती की नई-नई तकनीकों का अपने खेत पर प्रयोग करने का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे कृषि लागत कम होगा जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।