डा. सुरभि ठाकुर ने संभाला कार्यभार

गगरेट  – एक डाक्टर के सहारे चल रहे सिविल अस्पताल गगरेट में अब कुछ हालात सुधरने की आस प्रबल हुई है। सिविल अस्पताल गगरेट में शुक्रवार को डा. सुरभि ठाकुर ने कार्यभार संभाल लिया है। अब अस्पताल आने वाले मरीजों को कुछ राहत मिल सकेगी। एमबीबीएस करने के बाद डा. सुरभि ठाकुर की यह पहली पोस्टिंग है।  सिविल अस्पताल गगरेट में डाक्टरों के छह पद स्वीकृत हैं, लेकिन फिलहाल इस अस्पताल में एक ही डाक्टर तैनात था। हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा नए डाक्टरों की भर्ती की गई और इस दौरान ही डा. सुरभि ठाकुर को यहां तैनाती मिली। डा. सुरभि ठाकुर ने यहां पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि डाक्टर का कर्र्त्तव्य पीडि़त मानवता की सेवा करना है और वह भगवान से प्रार्थना करती हैं कि वह अपने इस कर्तव्य में सफल हों।