न्यूटन के नियम को देंगे चुनौती

By: Mar 5th, 2018 12:20 am

इंडियन साइंस कांग्रेस में पे्रजेंटेशन देंगे प्रदेश के वैज्ञानिक अजय शर्मा

शिमला – हिमाचल के विज्ञानी अजय शर्मा मणिपुर के इम्फाल में होने जा रही 105वीं इंडियन साइंस कांग्रेस  में अपने शोध की प्रेजेंटेशन देंगे। अजय शर्मा न्यूटन की गति के तीसरे नियम को चुनौती दे रहे हैं। इस बारे में अजय शर्मा विश्व में कई बड़े मंच पर अपना शोध पेश कर चुके हैं। 105वीं इंडियन साइंस कांग्रेस का आयोजन 16 से 20 मार्च तक मणिपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी, इम्फाल में किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। सम्मेलन में विश्व भर से कई  नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक भारतीय वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन एव  उत्साहवर्धन करेगें। अजय शर्मा न्यूटन की गति का संशोधन करने वाला शोध पत्र फिजिकल सांइसेज की प्रोसिडिग्ज में छप चुका है। न्यूटन की गति का तीसरा नियम विज्ञान का आधारभूत नियम विज्ञान का आधारभूत नियम है। इस नियम में संशोधन लगभग 35 वर्ष पहले अजय शर्मा ने किया था। उन्होंने साधारण से प्रयोग में तीसरे नियम पर सवाल उठाए थे और वर्षों बाद वही शोध पत्र भारत सरकार के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा। नियम के अनुसार हर क्रिया के विपरीत और बराबर प्रतिक्रिया होती है। अजय शर्मा के अनुसार यह प्रतिक्रिया, क्रिया के बराबर कम या ज्यादा भी हो सकती है। अजय शर्मा के अनुसार गति का तीसरा नियम वस्तु की प्रकृति, संरचना, आकार और बनावट की अनदेखी करता है। इस तरह उन्होंने  पिछले 300 वर्षों से पढ़ाए जाने वाले नियम को संशोधित किया है। इस विषय पर शर्मा के शोध लेख देश-विदेश की शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App