पठानकोट में धूमधाम से मनाए नवरात्र

पठानकोट — प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा नवरात्र का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सत्या ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लोग नवमी तक नवरात्र का त्योहार भक्ति भावना से मनाते हैं। त्योहार के प्रारंभ में कलश की स्थापना करते हैं, जो आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। सत्या ने कहा कि नवरात्र में जो शक्तियों की पूजा होती है लोग उनमें लक्ष्मी से धन, सरस्वती से विद्या, बुद्धि और दुर्गा से शक्ति का वरदान मांगते हैं। आज समाज में जो विकृतियां बुराइयां आ गई हैं, उन पर विजय पाने के लिए शक्ति चाहिए, यह शक्ति भी आंतरिक चाहिए। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि एडवोकेट अशोक शर्मा व कृष्णा थे। समाजसेविका अनीता शर्मा की ओर से दुर्गा, लक्ष्मी व सरस्वती की भव्य झांकी सजाई गई। इस मौके पर वेद प्रकाश प्रधान व्यापार मंडल व एलआर सोढी राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंडल आदि लोग उपस्थित थे।