पलही में महिला ने खाया जहर, मौत

घर में रहती थी अकेली; पड़ोसी ने अस्पताल पहुंचाया, हमीरपुर हास्पिटल में तोड़ा दम

भोरंज  – उपमंडल की एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। महिला घर में अकेली ही रहती थी। पति की पहले मृत्यु हो चुकी है। तबीयत खराब होने पर पड़ोसी महिला को अस्पताल ले गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत धमरोल के गांव पलही की एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पलही गांव की पुष्पा देवी (42) पत्नी स्व. विजय कुमार ने शुक्रवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब पड़ोसियों को इस बात की जानकारी मिली, तो वे उसे भोरंज अस्पताल ले गए जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर रैफर कर दिया। यहां महिला ने जीवन से लड़ते हुए दम तोड़ दिया। महिला की तीन बेटियां हैं और तीनों की शादियां हो चुकी हैं। महिला घर में अकेली रहती थी। भोरंज पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का हमीरपुर में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इसकी पुष्टि एसएचओ भोरंज राजीव कुमार ने की है।