पानी की निकासी पर पति-पत्नी पीटे

 ऊना शहर के साथ लगते एक गांव में एक महिला और उसके विकलांग पति के साथ मारपीट हुई है। मारपीट की इस घटना में महिला और उसके पति को चोटें आई हैं। मारपीट का कारण पानी की निकासी बताया जा रहा है। वहीं, पीडि़त महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऊना शहर के साथ लगते गांव में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक दंपत्ति को चोटें आई हैं। जिनमें महिला के पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीडि़तों की चिकित्सा जांच भी करवाई है, जिसमें महिला के पति को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, महिला ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन श्ुरू कर दी है। उधर, इस बारे में डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने कहा है कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।