ब्यास में राफ्ट पलटी, सैलानी की मौत

By: Mar 30th, 2018 12:25 am

सेऊबाग पुल के पास पुणे के पर्यटकों के साथ पेश आया हादसा

मनाली— जिला कुल्लू के सेऊबाग पुल के पास एक राफ्ट पलटने से महिला पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि एक पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया है। राफ्ट में कुल पांच पर्यटक ब्यास नदी में राफ्टिंग कर रहे थे और छठा गाइड था। यह हादसा गुरुवार दोपहर बाद पेश आया है। बता दें कि बबेली राफ्टिंग प्वाइंट से पूने के पांच पर्यटक राफ्टिंग कर रहे थे। जब राफ्ट सेऊबाग पुल के पास पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और एक महिला पर्यटक नदी में बह गई। हालांकि गाइड ने सभी को नदी से बाहर निकाला, जिसमें एक महिला पर्यटक के साथ उसके बेटे को चोटें आई, अन्य तीन पर्यटक बिल्कुल ठीक थे। घायल पर्यटकों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। जहां डाक्टर ने महिला पर्यटक को मृत घोषित कर दिया है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने  बताया कि  हादसे का शिकार महिला  की पहचान 62 वर्षीय रजिया डांगे पत्नी मुसां खां डांगे निवासी मणिक बाग पुणे के रूप में हुई है, जबकि अन्य गंभीर घायल पर्यटक  की पहचान 28 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। महिला का पति के साथ अन्य दो पर्यटक बिल्कुल सुरक्षित हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App