भाजपा ने नवाजे 11 बूथों के कार्यकर्ता

पांवटा साहिब – भाजपा जिला सिरमौर ने बीते विधानसभा चुनावों में 75 फीसदी से अधिक लीड देने वाले बूथों को सम्मानित किया। इसके लिए जिला भाजपा ने यहां के शिव मंदिर के सभागार में त्रिदेव सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह की अध्यक्ष जिला भाजपा अध्यक्ष सुखराम चौधरी ने की और इसमें विशेषतौर पर पच्छाद के विधायक सुरेश भारद्वाज समेत किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी भी मौजूद रहे। भाजपा ने त्रिदेव सम्मान समारोह में जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र नाहन, पांवटा व पच्छाद के ए ग्रेड बूथों के बीएलए, बूथपालक व बूथ अध्यक्ष को सम्मानित किया। त्रिदेव सम्मान समारोह में पांवटा विधानसभा क्षेत्र के सात बूथों बायाकुंआ, तारूवाला-हीरपुर, देवीनगर, कांशीपुर, अंजौली, सिरमौरी ताल व श्यामपुर, जबकि नाहन विधानसभा क्षेत्र के भोगपुर सिंबलवाला, समालखा व नलका सहित पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के चेवला बोहल बूथों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसमें पांवटा के हीरपुर बूथ से पांवटा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को सबसे ज्यादा मत प्रतिशत मिलने पर बूथ के बीएलए सुशील तोमर, बूथ अध्यक्ष गुरदास राम व बूथपालक सुल्तान को सम्मानित किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुखराम चौधरी, पच्छाद विधायक सुरेश कश्यप व प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। ।