मशहूर सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का दिल का दौरा पड़ने से अमृतसर में निधन हुआ।

By: Mar 9th, 2018 11:31 am

सूफी संगीत प्रेमियों के लिए बहुत बुरी खबर है। लखविंद्र वडाली के चाचा प्यारे लाल वडाली (वडाली बंधु) का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही उनके फैंस को पता लगी उनमें शोक की लहर दौड़ गई। प्यारे लाल वडाली को कल ब्रैन हैमरेज हुआ था, इस कारण उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वडाली बंधुओं की जोड़ी का संगीत क्षेत्र में बड़ा ऊंचा स्थान है और इन्होंने कई हिट गीत गाए हैं। इनके हिट गीतों में *तूने माना या ना माने मेरे यारा असां ते तेनू रब्ब मनया* जैसे गीत शामिल हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App