रस्साकशी में भरथरी चचियां की महिलाओं का जवाब नहीं

पालमपुर –  राज्य स्तरीय होली महोत्सव के दौरान बुधवार को आयोजित करवाई गई फन गेमस में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रस्साकशी, मटका फोड़ और म्यूजिकल चेयर में इलाके के 16 महिला मंडलों की ने भाग लिया। रस्साकशी प्रतियोगिता में  भरथरी चचियां के महिला मंडल की महिलाएं विजेता रहीं, जबकि जागृति महिला मंडल पंचरुखी उपविजेता रहा। मुख्यातिथि एसडीएम पालमपुर एवं अध्यक्ष होली महोत्सव पंकज शर्मा ने विजेता को 21 हजार व ट्रॉफी व उपविजेता को 11 हजार व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। म्यूजिकल चेयर में आरती महिला मंडल डरोह की रीना ने बाजी मारी, जबकि मटका फोड़ प्रतियोगिता में  दुर्गा महिला मंडल गरला सुलाह की रीता देवी ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के आयोजन में संयोजक घनश्याम शर्मा, मनोज रत्न, रोशन लाल, एसएस मल्होत्रा, मनीषा आदि उपस्थित रही। प्रतिगोगिता में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने मुख्यतिथि के रूप में भाग लेकर प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में रजनी नेगी, रक्षा जसवाल तथा  नीलम कश्यप ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।  इस मौके पर  रुचिरा जम्वाल, ब्रिंदुला करोल, इन्नरव्हील क्लब की प्रधान अनिता कपूर, सीमा शर्मा, शैलजा राणा, अंजना सोनी, शमा साहनी, रीटा व शम्मी आदि उपस्थित रहे।