50 हजार का इनामी नक्सल एरिया कमांडर गिरफ्तार, 15 हत्याओं का आरोप; नोएडा से कर रहा था बीटेक

नोएडा.नोएडा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार देर रात करीब 2 बजे एक इनामी नक्सली कमांडर सुधीर भगत को गिरफ्तार किया। सुधीर भगत यहां के सेक्टर-5 हरौला में 2015 से फर्जी आईडी बनाकर यहा रह रहा था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नक्सली कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है।