‘इश्क तेरा’ से बालीवुड में वापसी

बालीवुड अभिनेत्री ऋषिता भट्ट कमबैक करने जा रही हैं। फिल्म ‘अशोका’ में शाहरुख खान के साथ लीड रोल निभा चुकीं ऋषिता भट्ट अब जल्द ही एक फिल्म में नजर आएंगी। ऋषिता काफी समय के बाद फिल्म ‘इश्क तेरा’ से वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ ‘अकसर-2’ फेम के अभिनेता मोहित मदान होंगे। यह फिल्म पति-पत्नी के प्यार की कहानी है। फिल्म का निर्देशन जोजो डिसूजा ने किया है। ऋषिता ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने कल्पना और लैला का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी दीक्षा सिंह ने एक रियल लाइफ इंसिडेंट से इंस्पायर होकर लिखी है। ऋषिता भट्ट साइकोलॉजी की स्टूडेंट रही है, इसलिए वह इस किरदार को समझ सकीं। ऋषिता ने कहा कि मैंने रियल लाइफ में ऐसे कुछ लोग देखे भी हैं, जो स्प्लिट पर्सनाल्टी डिसऑर्डर के शिकार हैं। उन्हें पता भी नहीं होता कि उनके साथ क्या और क्यों हो रहा है। आजकल काफी लोग इस किस्म की मानसिक स्थिति से गुजरते हैं। इतना तनाव, प्रेशर, दौड़ भाग है कि मेंटल हेल्थ के प्रति लोग सजग नहीं है। यह फिल्म 27 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!