ऊना में पासपोर्ट सेवा केंद्र बना मददगार

ऊना —जिला मुख्यालय पर केंद्र सरकार द्वारा पासपोर्ट सेवा केंद्र का दिया गया तोहफा लोगों के लिए कारगर साबित हो रहा है। यह पासपोर्ट सेवा केंद्र (डाकघर) प्रदेश का आठवां पासपोर्ट सेवा केंद्र है। इससे ऊना के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही पासपोर्ट बनवाने की सुविधा मिल रही है। चूंकि ऊना के लोग विदेश जाने में ज्यादा रूचि रखते हैं, वहीं, बहुत से विदेश में नौकरी कर रहे हैं। पहली मार्च को पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू हुआ। हर रोज यहां पर 25 से 30 लोग पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के पहुंचते हैं। यहां पर पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन करने वाले आवेदनकर्ता को 21 दिनों के भीतर पासपोर्ट मुहैया करवाया जाता है। इससे पहले ऊना के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए हमीरपुर, शिमला या फिर चंडीगढ़ के चक्कर काटने पड़ते थे।

कितने पासपोर्ट बने, जानकारी नहीं

अब तक यहां कितने लोगों के पासपोर्ट बन चुके हैं,यह जानकारी देने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र की आथिरिटी तैयार नहीं है। मसला विदेश मंत्रालय से जुड़े होने के चलते इस बात की जानकारी नहीं दी गई।