कंडाघाट आर्य समाज का वार्षिक उत्सव सात से

 कंडाघाट —आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली द्वारा संबंद्ध  आर्य समाज कंडाघाट का वार्षिक उत्सव सात से नौ अप्रैल तक कंडाघाट की नई धर्मशाला में मनाया जा रहा है। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक व धार्मिक समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आर्य समाज कंडाघाट के प्रधान मनीष सूद व महामंत्री पूनित कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार उत्सव में शिमला व सोलन जिला के छह स्कूलों के बच्चों द्वारा भी रंगा-रंग कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। जहां एक ओर इस वार्षिक उत्सव के पहले दिन सात अप्रैल को आर्य समाज कंडाघाट के सदस्यों व स्कूली बच्चों द्वारा 11 बजे शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, आठ अप्रैल सुबह छह बजे शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उसके बाद हवन यज्ञ किया जाण्गा। दोपहर को दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला, डीएवी न्यू शिमला, डीएवी टूटू,  डीएवी शोघी, डीएवी कुमारहटी,  तथा एमआर डीएवी सोलन के बच्चों द्वारा रंगा-रंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आर्य समाज कंडाघाट के प्रधान मनीष सूद ने बताया कि इस उत्सव के दौरान रात्रि के समय आठ से 11 बजे तक भजन व उपदेश का भी कार्यक्रम होगा व उत्सव के अंतिम दिन नौ अप्रैल को विशाल लंगर का भी आयोजन किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान विशेष प्रचार पंडित जगदीश चंद्र वसु आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा हरियाणा, आचार्य जय वीर वैदिक पंचकूला अमृत वर्षा करेंगे,।  भक्ति संगीत में राम विलास पानीपत, दिनेश पथिक  भजनोपदेशक तथा संजय आर्य व पंडित सुशीराम अपने मुखारविंद से भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे।