किराए पर गर्लफ्रेंड

अगर आप सिंगल हैं या कोई लड़की भाव नहीं दे रही, तो परेशान न हों क्योंकि अब गर्लफ्रेंड किराए पर भी मिल रही है। बस इसके लिए आपको अपनी जेब जरा सी ढीली करनी होगी और एक शर्त माननी होगी। शर्त यह है कि आप लड़की को जरा भी टच नहीं करेंगे। दरअसल दक्षिणी चीन के शहर हुआन में एक शॉपिंग सेंटर ने 15 लड़कियों को किराए पर उपलब्ध कराया है। वाइटेलिटी सिटी शॉपिंग कांप्लेक्स के एंट्रेंस पर आपको कई लड़कियां खड़ी मिल जाएंगी। इनमें से आप जिसे चाहे चुन सकते हैं और बदले में उसके लिए सिर्फ 13.75 रुपए चुकाने होंगे। महज 13.75 रुपए में यहां लोगों को अपनी मनपसंद लड़की के साथ 20 मिनट बिताने को मिलेंगे। इस दौरान आप उसके साथ शॉपिंग कर सकते हैं, लंच या डिनर कर सकते हैं। इस शॉपिंग सेंटर का कहना है कि यह अगला सबसे बड़ा शॉपिंग ट्रेंड बनेगा। वहां युवाओं में इसके लिए खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। शॉपिंग सेंटर की यह स्कीम कुछ वैसी ही है, जिसमें हाइकु के फ्रेंडशिप कामर्शियल प्लाजा ने मात्र 13.75 रुपए में एक घंटे के लिए छह ब्वायफ्रेंड किराए पर उपलब्ध कराए थे।