चलवाड़ा में 155 मेधावियों को लैपटॉप

नगरोटा सूरियां-जवाली —राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलवाड़ा में लैपटॉप वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक का स्कूल में पहुंचने पर प्रिंसीपल तरसेम सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सहित स्टाफ  व विभिन्न स्कूलों से आए मेधावी बच्चों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।  सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने जमकर धमाल मचाया।  विधायक अर्जुन सिंह ने दसवीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे 155 बच्चों को लैपटॉप वितरित किए।  जिनमें रजनीश कौंडल, श्रुतिका, निशा देवी, अमिश धीमान, बादल, ऋचा राणा, मृदुल जरयाल, प्रिंस ठाकुर, रितुल भारती, पूनम कुमार,  इंदु बाला व अवंतिका इत्यादि मेधावी बच्चों को लैपटॉप दिए गए। अर्जुन सिंह ने पूर्व मंत्री चंद्र कुमार व पूर्व विधायक नीरज भारती को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक को जनता ने विकास के लिए चुना, लेकिन उन्होंने जनता की सेवा करने की बजाए विदेशों की सैर करने में व्यस्त रहे।  अर्जुन सिंह ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा व जीएस बाली को भी जमकर कोसा और कहा कि उक्त लोगों ने चुनावों में वोटों की खातिर जनता में वाशिंग मशीन तथा इंडक्शन इत्यादि बांटे थे। इस मौके पर अमरनाथ राणा वरिष्ठ प्रिंसीपल डिप्टी डायरेक्टर कांगड़ा,  सुभाष रणौत नोडल आफिसर, संदीप दीवान को-आर्डिनेटर, डा. जोगिंद्र सिंह को-आर्डिनेटर डाइट,  प्रवीण, सुरिंद्र जूनियर आफिस असिस्टेंट, चलवाड़ा पंचायत प्रधान सुलक्षणा देवी, मदन शर्मा, उपप्रधान इंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान, भाजपा मीडिया प्रभारी तरसेम जट्ट, विक्कू सनोरिया, भजन लाल, हरदीप सिंह, गुलजार जट्ट व नरेश सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!