दाड़ी मेले में दंगल गर्ल फातिमा

By: Apr 15th, 2018 12:25 am

शूटिंग से दूर दोस्तों संग धर्मशाला में बिता रहीं फुर्सत के पल

धर्मशाला— बालीवुड फिल्म ‘दंगल’ की अदाकारा फातिमा सना शेख इन दिनों स्मार्ट सिटी धर्मशाला में फुर्सत के पल व्यतीत कर रही हैं। फातिमा ने 2016 की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की बेटी के रूप में महिला पहलवान का किरदार निभाया था। इन दिनों फातिमा आमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच थोड़ा समय मिलने पर वह हिमाचल प्रदेश में अपने पुराने मित्रों के पास घूमने आई हैं। फातिमा इससे पहले भी धर्मशाला आती रही हैं। शनिवार को फातिमा ने धर्मशाला के प्रसिद्ध धुम्मूशाह मेले में दोस्तों संग खूब मौज-मस्ती की। फातिमा इन दिनों ग्लैमर की दुनिया से दूर बिना सिक्योरिटी के सादा जीवन व्यतीत कर रही हैं। उन्होंने दाड़ी मेले में झूले का आनंद दिया। फातिमा इन दिनों अपनी बपचन की दोस्त के पास धर्मशाला में ही रुकी हुई हैं। फातिमा को अपने बचपन के दोस्तों के साथ साथ धर्मशाला की खूबसूरती व यहां के लोगों से भी खासा प्यार है। इससे पहले फातिमा अपनी फिल्म दंगल की शूटिंग के दौरान भी कुछ समय निकाल कर अपने दोस्तों के पास धर्मशाला पहुंची थीं। उस समय उन्होंने धर्मशाला के खिड़कू गांव में काफी समय व्यतीत किया था। फातिमा ने पूरे खिड़कू गांव को 25 दिसंबर, 2016 को धर्मशाला के मैक्सिमस माल के अपनी ओर से  ‘दंगल’ फिल्म दिखाई थी।

नहीं हुआ था यकीन

धर्मशाला के प्रसिद्ध दाड़ी मेले में दंगल फिल्म की स्टार फातिमा को देख फैन्स फातिमा को पहचान ही नहीं पाए। सन्नी चौहान व उसके दोस्तों का कहना है कि उन्हें कुछ देर के लिए लगा कि यह अभिनेत्री फातिमा शेख ही हैं, लेकिन उनका साधारण रवैया उन्हें धोखा दे गया। उन्होंने आपस में चर्चा की कि इतनी बड़ी अभिनेत्री दाड़ी मेले में नहीं हो सकती। और होती भी तो बिना सिक्योरिटी तो कभी भी नहीं हो सकती। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से फोटो देखी और फिर फातिमा को देखते रहे, लेकिन फातिमा उस समय तक कहीं ओर निकल गईं।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App