दिल्ली-कांगड़ा फ्लाइट में यात्रियों की अटकी सांसे, दो घंटे हवा में भटकने के बाद वापस लैंड हुआ विमान

By: Apr 15th, 2018 1:35 pm
विमान में सवार कांगड़ा निवासी अनूप ने बताया कि विमान में आई किसी तकनीकी खराबी की वजह से उसे  वापस मोड़ा गया और वापस दिल्ली लैंडिग करवाई गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 9I 813 ने  सुबह छः बजे  कांगड़ा के लिए उड़ान  भरी थी और गग्गल एयर पोर्ट पर लैंडिंग टाइम  लगभग आठ बजे का ही था। लेकिन 9 बज जाने पर भी विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर ही है और उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जा रही। गग्गल एयरपोर्ट के असिस्टेंट मैनेजर संजीत सैणी ने जानकारी दी कि फ्लाइट और एयरपोर्ट के बीच संपर्क न होने के कारण फ्लाइट वापस दिल्ली  मुड़ गई। उन्होंने बताया कि वीरवार को भी ऐसी ही घटना हो चुकी है। उस समय भी  एयरपोर्ट से संपर्क न होने के कारण  फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई और वापस चली गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App