धर्मगुरु दलाईलामा अस्वस्थ दिल्ली में चल रहा इलाज

By: Apr 4th, 2018 12:01 am

धर्मशाला – बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। उनके गले में आ रही दिक्कत के बाद दलाईलामा धर्मशाला से अचानक दिल्ली रवाना हो गए। हालांकि इसे रूटीन चेकअप बताया जा रहा है, लेकिन उनके अनुयायी उनके जल्द ठीक होकर लौटने की कामना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 31 मार्च को थैंक्यू इंडिया कार्यक्रम के दौरान उनका शेड्यूल व्यस्त होने और अधिक लोगों से मिलने-जुलने के चलते उनके गले में कुछ समस्या आ रही थी, जिसके बाद वह सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली के नामी अस्पताल मैक्स में उनका उपचार चल रहा है। गुरुवार तक उनके धर्मशाला लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के बाद अचानक गले में आई समस्या के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार बताया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App