मुख्यमंत्री राहत कोष को एक लाख
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विशाल हार पहनाकर, शाल टोपी भेंटकर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही युवा मोर्चा की तरफ से रजत ठाकुर ने 1.1 लाख रुपए का चेक भी मुख्यमंत्री राहत कोष को भेंट किया।
पेट और पड़ोस सही होना चाहिए
सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने अपने और महेंद्र सिंह के बीच चल रहे शीत युद्ध को लेकर अपने संबोधन में कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार की अनदेखी पर पेयजल योजनाओं के आधे अधूरे कार्य करने बाद ही रिमोट से उनका शुभारंभ तक किया गया, लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही इन पेयजल योजनाओं के कार्य में तेजी आई है, जिनका आज उद्घाटन किया गया हैं। उन्होंने आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह के साथ अपने संबंधों को लेकर चल रही खटास की चर्चाओं को विराम देते कहा कि पेट और पड़ोस ठीक होना चाहिए। हमारा पेट भी ठीक है और पड़ोस भी ठीक है। इस पर जनसभा स्थल खचा-खचा भरा पंडाल गूंज गया ।
अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!