पांवटा के माजरा में 11 बच्चों की मां से दुराचार

By: Apr 30th, 2018 12:01 am

पांवटा साहिब – पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाने में एक प्रवासी महिला ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़त महिला 11 बच्चों की मां बताई जा रही है। पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि वह कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश से काम की तलाश में पांवटा आई थी। इस बीच उससे इकबाल मोहम्मद नाम का व्यक्ति मिला। वह अकसर उसके यहां आता-जाता रहता था। वह उसे नौकरी दिलाने की बात भी करता था, लेकिन एक दिन उसने कमरे में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता का आरोप है कि आरोपी दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। माजरा थाना प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाकर महिला को कोर्ट में पेश कर उसके बयान लिए गए। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App