पुतला फूंकने पर पंगा

कुल्लू —कुल्लू जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस धरने प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई।  इसके बाबजूद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले फूं के। कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा। इस दौरान युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी की। देश में महंगाई व खराब कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया। मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार को वर्ष पूरे होने को रहे है, परंतु देश खराब कानून-व्यवस्था, महंगाई व किसान आत्म हत्या करने के मजबूर है। उन्होंने कहा कि आज देश प्रदेश में ऐसा माहौल पैदा हो गया है, जहां पर महिलाओं व छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म व हत्या जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं घरों से बाहर निकलने में कतराती हैं। पिछले चार महिला से महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ  बढ़ा है, जिससे कई घिनौनी वारदातें से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने कहाकि युवा कांग्रेस आगामी समय में प्रदेश में आंदोलन करेगा, ताकि सरकार लोगों के पक्ष विकास कार्य करें।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!