प्रदेश में 300 मुलाजिम रिटायर

By: Apr 29th, 2018 12:25 am

एक चीफ इंजीनियर समेत दो ज्वाइंट सेके्रटरी भी सेवानिवृत्त

शिमला— सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के एक मुख्य अभियंता व सचिवालय में दो ज्वाइंट सेके्रटरी समेत कई विभागों से करीब 300 से ज्यादा कर्मचारी सेवानिवृत हो गए। शनिवार को विभागों में इनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग मुख्यालय यूएस क्लब से तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। इनमें चीफ  इंजीनियर आर मुकुल, निजी सचिव कृष्ण चंद व अधीक्षक रंगी लाल शामिल हैं। मुख्य अभियंता आर मुकुल ने लगभग 33 वर्ष से ज्यादा समय तक विभाग में सेवाएं दी और कृष्ण चंद ने लगभग 38 वर्ष तक विभाग में कार्य किया, वहीं रंगी लाल ने साढे़ 37 वर्ष तक विभाग में अपनी सेवाएं दीं। उधर, सचिवालय से संयुक्त सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता रमेश गुप्ता भी लगभग 38 साल की सेवाओं के बाद रिटायर हुए। उनके साथ सात अधिकारी व कर्मचारी रिटायर हुए हैं। सेवानिवृत होने वालों में ज्वाइंट सेक्रेटरी कानून उग्रसेन नेगी, अनुभाग अधिकारी जगदीश सिंह, जगदीश ठाकुर व सुरेंद्र राणा, मुख्य सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव दुनी चंद, निजी सचिव सत्य भामा शर्मा, सुनीता भारद्वाज व एक अन्य कर्मचारी गिरि सिंह भी शामिल हैं। 300 से ज्यादा कर्मचारी विभिन्न श्रेणियों के सेवानिवृत्त हुए हैं। उधर, निदेशालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से  अशोक कुमार सहायक लोक संपर्क अधिकारी अपने 31 वर्ष सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App