फिर साथ दिखेंगे अभिषेक-प्रियंका

सिने जगत की देशी गर्ल और जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से जूनियर बी अभिषेक बच्चन के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा अब एक बार फिर से बालीवुड में काम करने को तैयार है। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में लीड रोल निभाने जा रही हैं। सलमान के बाद अब प्रियंका, अभिषेक बच्चन के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। यह फिल्म 13 साल की आयशा चौधरी की कहानी होगी। आयशा गुरुग्राम की रहने वाली मोटिवेशनल स्पीकर थीं, जिनका 2015 में निधन हो गया था। आयशा को इम्यून डेफिशियंसी डिसआर्डर की समस्या थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जाने-माने टॉक शोज में व्याख्यान दिए। अभिषेक और प्रियंका इस फिल्म में आयशा के माता-पिता की भूमिका अदा करेंगे। अंतमि बार दोनों 2008 में प्रदर्शित ‘दोस्ताना’ में नजर आए थे।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!