बद्दी में पारा 42 डिग्री

By: Apr 26th, 2018 12:25 am

सीजन का सबसे गर्म दिन, औद्योगिक नगरी में आग बरसाने लगे सूर्य देव

बीबीएन— औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में सूर्यदेव ने आग बरसानी शुरू कर दी है। बुधवार को बद्दी  में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास जबकि बरोटीवाला में 41 डिग्री व नालागढ़ में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में उद्योगों की भरमार व प्रदूषण की वजह से तापमान में उछाल रहता ही है, लेकिन अप्रैल महीने में ही सूर्यदेव ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। उधर, पांवटा साहिब में भी भीषण गर्मी के चलते दिन में ही सन्नाटा पसरा रहा, जबकि ऊना में खेतों में खड़ी गेहूं सुलगने का मामला भी सामने आया है। बतातें चलें कि औद्योगिक क्षेत्र होने के चलते बीबीएन में गर्मी ज्यादा होती है। ज्यादा गर्मी होने से बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्राकृतिक स्रोतों में जलस्तर भी गिरने लगा है। कई स्थानों पर पानी की कमी अभी से शुरू हो गई है, जिससे आने वाले समय में यहां पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को बीबीएन में बद्दी सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 42  डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बरोटीवाला में 41 व नालागढ़ में पारा 40 डिग्री के आसपास रहा, जो अप्रैल  माह में अभी तक का सबसे गर्म दिन माना जा रहा है। बुधवार को पसीने से तरबतर लोग राहत के लिए छांव तलाशते नजर आए। गर्मी से बेहाल लोगों की नजरें अब  आसमान की ओर राहत की फुहारों के लिए उठनी शुरू हो गई हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App