बलवान सिंह को मंडलाध्यक्ष का ओहदा

 अंब —चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित कांग्रेस मंडलाध्यक्ष बलवान सिंह ठाकुर ने सोमवार को अंब स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पूर्व मंडलाध्यक्ष मास्टर प्रीतम चंद ने विधानसभा चुनावों के बाद अपनी सेहत का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद कार्यवाहक के रूप में विकास कश्यप पार्टी अध्यक्ष का काम देख रहे थे, लेकिन हाल ही में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बलवान सिंह को चिंतपूर्णी विधानसभा कांग्रेस मंडलाध्यक्ष  नियुक्त किया है। बलवान सिंह सोहारी टकोली के रहने वाले है तथा पंजाब पुलिस से बतौर इंस्पेक्टर सेवानिवृत्त होने के बाद राजनीति में शामिल होकर लोगों की सेवा करने की दृष्टि से राजनीति में शामिल हुए हैं। पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी पर बलबान सिंह कितना फिट बैठते हैं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन सोमवार को उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की बढि़या कारगुजारी के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस पार्टी के महासचिव रविंद्र शर्मा, लोकसभा हमीरपुर युकां महासचिव राघव राणा, तरसेम बदन, तनुज ठाकुर, साहिल जसवाल आदि मौजूद थे।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!