महिला कांग्रेस कमेटी सोलन, सुंदरनगर भंग

By: Apr 25th, 2018 12:01 am

शिमला— प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला नेगी ने जिला महिला कांग्रेस कमेटी सोलन व सुंदरनगर को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यहां अब नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। दोनों जिला कार्यकारिणी निष्क्रिय थीं। महिला कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के कामकाज को अधिक तरजीह न दिए जाने से यहां फेरबदल की सोची गई है। इससे पहले भी कई क्षेत्रों में कार्यकारिणी को भंग किया गया है, जहां पर नए सिरे से इन कमेटियों के गठन की कवायद चल रही है।

करतार अध्यक्ष

शिमला — कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने करतार सिंह ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति त्तकाल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। करतार सिंह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुडे़ हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App