मिशन को झटका – कम्यूनिकेशन सैटलाइट GSAT-6A से टूटा संपर्क, ISRO ने की पुष्टि

By: Apr 1st, 2018 1:33 pm

बेंगलुरु – ताकतवर कम्यूनिकेशन GSAT-6A की गुरुवार को श्रीहरिकोटा से हुई थी लॉन्चिंग।इस संचार उपग्रह से संपर्क टूट गया। इसे वैज्ञानिकों के साथ-साथ सशस्त्र सेनाओं के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है। भारतीय सेना के लिए संचार सेवाओं को मजबूत बनाने वाले महत्वाकांक्षी का GSAT-6A गुरुवार शाम श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण हुआ था। लेकिन 48 घंटे से कम वक्त में ही इस मिशन को झटका लगा है। जहां एक ओर इसरो की तरफ से कहा जा रहा है कि सैटलाइट से दोबारा संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है, वहीं सूत्रों के मुताबिक पावर सिस्टम फेल होने की वजह से संपर्क टूटा है। GSLV-F08 लॉन्चपैड के जरिए 2140 किलोग्राम वजनी GSAT-6A को प्रक्षेपित किया गया था। पहला ऑर्बिट ऑपरेशन शुक्रवार सुबह 9.22 पर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया था। ऑर्बिट के झुकाव के अलावा उपग्रहों के पृथ्वी के निकटतम और सबसे दूर के बिंदुओं को बदलने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App