विकास के नाम पर पैसे का दुरुपयोग

By: Apr 18th, 2018 12:10 am

भरमौर —पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान उपमंडल में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ है। आधे-अधूरे भवनों का निर्माण करने के अलावा सरकारी धनराशि से व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाया गया है। यह आरोप विधायक जियालाल कपूर ने लगाया। उन्होंने खुलासा कि ददवां में चेतना केंद्र के निर्माण में करीब 18 लाख रुपए की राशि का दुरुपयोग हुआ है। प्रंघाला में डेढ़ करोड़ के आधे-अधूरे भवन का उद्घाटन किया गया है, जिसका लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने कहा कि चेतना केंद्र के आधे-अधूरे कार्य के बावजूद ठेकेदारों को पूरी पेमेंट की अदायगी कर दी गई। इस गड़बड़झाले की जांच विजिलेंस से करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि थल्ला मत्स्य पालन केंद्र के निर्माण कार्य में भी अनियमितताएं बरती गई हैं। जियालाल कपूर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों की आड़ में बरती गई अनियमितताओं का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जाएगा। इससे पहले जियालाल कपूर ने स्थानीय परिधि गृह मंे लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस मौके पर विधायक ने बताया कि सेरी गांव के नालड़ा में एक लाख 85 हजार की अनुमानित लागत से सराय भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इस निर्माण कार्य के लिए धनराशि भी मंजूर कर दी गई है। इस कार्य को लोकल कमेटी के माध्यम से करवाया जाएगा।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App