विधायक सुरेश कश्यप ने किया श्रमदान

सराहां – भाजपा मंडल पच्छाद की मासिक बैठक सराहां में मंडल के उपाध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश के परिवहन व खेल मंत्री के राजगढ़ दौरे को ऐतिहासिक करार दिया। मंडल ने वन, परिवहन व खेल मंत्री गोविंद ठाकुर द्वारा पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के लिए की करोड़ों की घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मंडल की बैठक में उज्वला योजना व केंद्र सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही अन्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया तथा मिशन 2019 के लिए कमर कसने की हिदायत दी। बैठक में अवगत करवाया गया कि जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पच्छाद का दौरा करेंगे। इसी दौरान बैठक के उपरांत सभी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत विधायक सुरेश कश्यप के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सराहां में सॉकपिट का निर्माण किया व श्रमदान किया। इस अवसर पर चक्रधर भंडारी, पच्छाद किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, सुमन, नरेंद्र गौसाई, अजय शर्मा, प्रकाश भाटिया, चमन लाल, जय सिंह, ललिता शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!