शार्क से ज्यादा खतरनाक मच्छर

अगर आप से पूछा जाए कि आपको सबसे ज्यादा डर किस जानवर  से लगता है तो आप सांप, शार्क आदि का नाम लेंगे, लेकिन एक ऐसा जानवर है, जो शार्क से भी ज्यादा खतरनाक है। बिल गेट्स ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने शार्क से भी खतरनाक मच्छर को बताया है। वर्ल्ड हैल्थ आर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 100 साल (1916-2016) में शार्क ने 1035 लोगों को मारा। वहीं मच्छर ने एक दिन में 1470 लोगों को मारा। मच्छर से फैलने वाला मलेरिया सबसे खतरनाक माना जाता है। हर साल 20 करोड़ लोग मलेरिया के चलते मरते हैं। मलेरिया से हर दूसरे मिनट में एक बच्चे की मौत होती है। गर्मियों में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है और कई लोग इसके शिकार बन जाते हैं। बिल गेट्स ने पोस्ट के जरिए लोगों को आगाह किया है।

मलेरिया से बचाव के उपाय

— शरीर पर सरसों का तेल लगाएं। इससे मच्छर नहीं काटते।

— मच्छर रुके हुए पानी में पैदा होते हैं। आसपास के टूटे हुए बरतनों को हटा दें।

— घर के आसपास गड्ढों तथा पानी के इकट्ठा होने वाले स्थानों को पाट दें।

— छत की टंकी, टैंक, कूलर इत्यादि का पानी सप्ताह में एक बार जरूर बदलें। इससे भी मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सकती है।

— नीम की पत्तियों का धुआं या नीम का तेल जलाकर मच्छरों को दूर भगाएं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!