शिमला-ठियोग में जोरदार बारिश

By: Apr 29th, 2018 12:25 am

धूप के बाद शाम को घनघोर बादलों ने डाला घेरा, तापमान लुढ़का

शिमला — हिमाचल के कई इलाकों में शनिवार दोपहर बाद आसमानी गर्जन के साथ बारिश हुई। बारिश से अधिकांश क्षेत्रों में फिर से तापमान में गिरावट आई है। खास तौर पर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की करवट ने लोगों को गर्म वस्त्र ओढ़ने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य के  पहाड़ी क्षेत्रों में चार मई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। मैदानी इलाकों में 29 अप्रैल से एक मई तक मौसम साफ बना रहेगा, जबकि दो मई से मैदानी इलाकों में भी गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर तक मौसम साफ बना रहा। मगर दोपहर बाद राज्य के कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। शनिवार को शिमला, ठियोग में गर्जन के साथ तेज बारिश हुई। राजधानी शिमला में तो 5 बजे के करीब की घोर अंधेरा घिर गया था। इसके अलावा प्रदेश के कुल्लू, धर्मशाला में भी तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में चार मई तक मौसम खराब बना रहेगा। जबकि मैदानी इलाकों में 29 अप्रैल से एक मई तक मौसम साफ रहेगा। दो मई से मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 24.1, सुंदरनगर में 33.6, भुंतर में 31.5, कल्पा में 22.0, धर्मशाला में 30.4, ऊना में 36.7, नाहन में  32.2, सोलन में 29.0, कांगड़ा में 34.1, बिलासपुर में 35.1, हमीरपुर में  34.0, चंबा में 31.1 और डलहौजी में 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App