शिमला-संगड़ाह में दो से दुराचार

शिमला— हिमाचल प्रदेश में महिलाएं महफूज नहीं हैं। मौका मिलते ही मानसिक विकृति के लोग महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। देवभूमि के नाम से जाने जाने वाले प्रदेश में आए दिन रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा घटनाक्रम के अनुसार प्रदेश के शिमला व सिरमौर में दो रेप के मामले सामन आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला मामला राजधानी में ब्लैकमेल कर महिला से रेप करने का सामने आया है। आरोपी पीडि़ता के बच्चों को ट्यूशन करवाता था। इस बीच आरोपी ने महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया और बाद में ब्लैकमेल कर उससे दुराचार किया। महिला ने बालूगंज थाना में शिकायत दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।  दुराचार  का यह मामला राजधानी के बालूगंज थाना के तहत रामनगर क्षेत्र का है। महिला ने पुलिस थाना बालूगंज में दी शिकायत में कहा है कि उसके बच्चों को पढ़ाने वाले ट्यूटर ने ब्लैकमेलिंग कर उसका यौन शोषण किया है।   आरोपी ने उसका चुपके से नहाते हुए वीडियो बना डाला। इसके बाद उसको इसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसको यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला के मुबाबिक बीते करीब एक साल से आरोपी इसके आधार पर उसका यौन शोषण करता रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार मारपीट भी की। वहीं, इसका खुलासा करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मौर्या के तौर पर है जो कि मूलतः मध्य प्रदेश का रहने वाला है। लेकिन मौजूदा समय में शिमला में रह रहा है।  पुलिस द्वारा पीडि़ता का मेडिकल करवाया जा रहा है।  पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली गवाही पंचायत के सचिव   खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी पंचायत के गांव कुफ्फर की 20 वर्षीय विवाहित महिला ने पुलिस थाना संगड़ाह में दी गई शिकायत में कहा कि जब वह गांव के साथ लगते जंगल से गुजर रही थी तो सचिव ने जबरन उसे पकड़कर दुराचार किया। आरोपी  साथ लगती लानाचेता पंचायत का  बताया जा रहा है ।  मामले की तहकीकात कर रहे नौहराधार चौकी  के एएसआई मोहन सिंह  के अनुसार गुरुवार को आरोपी घर से निकल चुका था तथा जंगल के रास्ते में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया।  आरोपी के मोबाइल की लोकेशन मिलते ही हरकत में आई पुलिस टीम ने उसे जंगल से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार वह अग्रिम जमानत करवाने के लिए घर से निकला था। थाना प्रभारी संगड़ाह विरोचन नेगी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि भांदस 376 के तहत दर्ज इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन छानबीन की जा रही है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!