शिरोमणि अकाली दल के प्रभारी ने सुनी समस्याएं

By: Apr 23rd, 2018 12:05 am

 बीबीएन —हिमाचल प्रदेश शिरोमणि अकाली दल के प्रभारी कुलवंत सिंह ने रविवार को जगातखाना में सिख समुदाय के लोगों के साथ बैठक की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन करने की बात कही। कुलवंत सिंह ने बताया कि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें प्रदेश के भ्रमण करने तथा यहां के लोगों की समस्याएं सुनने नियुक्त किया है। साथ ही वह प्रदेश के सभी वर्गो को साथ लेकर अकाली दल की प्रदेश इकाई का गठन करेंगे। जगातखाना में गुरमत प्रचार ट्रस्ट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने लोगों से प्रदेश इकाई के गठन संबंधित विचार -विमर्श किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा करवाने तथा साथ ही स्कूल में पंजाबी शिक्षकों की नियुक्त व रेगुलर करने की मांग रखी।  इस मौके पर प्रधान नसीब सिंह, महेंद्र सिंह ढ़ाग, सुखविंद्र सिंह, बलजिंद्र सिंह, सुखदेव सिंह मंगा, जगींद्र सिंह खरुणी, रचन सिंह, गुरमीत सिंह, गुरचरण सिंह, हरदीप सिंह सोड़ी, राम सिंह, कुलवंत सिंह, सुरमुख सिंह, सतनाम सिंह, सोहन सिंह, रविंद्र सिंह, इंद्र सिंह,  जगदीश सिंह सैणी समेत सिख समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App