सतौन में धावक सुनील का वेलकम

सतौन-अंतराष्ट्रीय धावक सुनील कुमार सोमवार को पांच बजे सतौन पहुंचे। सतौन पहुंचने पर सतौन पंचायत प्रधान रजनीश चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बस स्टैंड पर उनका स्वागत किया। उसके बाद सतौन के युवा ओर पंचायत प्रधान सुनील के साथ चैरिटी के लिए सातौन बाजार में घूमे। जय सिंह ठाकुर एंड संस के दफ्तर में पहुंचने पर स्टाफ  ने सुनील का गर्मजोशी से स्वागत किया। फर्म के महा प्रबंधक आरपी तिवारी ने चैरिटी के लिए सुनील को 11 हजार का चेक दिया। सुनील ने फर्म का शुक्रिया किया और कहा कि  जय सिंह ठाकुर एंड संज जिला के ही नहीं पूरे हिमाचल में इस प्रकार के चैरिटी ओर जरूरतमदों की सहायता में सहयोग देती हैं। सुनील ने  बताया कि सतौन के बाद कमरऊ, तिलोरधार, कफोटा, शिलाई, रोनहाट और हरिपुरधार में चैरिटी के लिए धन एकत्रित करेंगे

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!