सूक्ष्म बीमा-बीमा गांव बनाने में मंडी नंबर-1

By: Apr 18th, 2018 12:20 am

मंडी—साक्षरता, पर्यावरण एवं स्वच्छता में प्रदेश की सक्रिय संस्था मंडी साक्षरता एवं जन विकास ने अब सूक्ष्म बीमा और बीमा गांव बनाने में देश की नंबर वन संस्था के तौर पर सफलता हासिल की है। 2017-18 में देश की शीर्ष 50 संस्थाओं में 20260 बीमा पालिसियां बनाकर प्रथम स्थान देश भर में हासिल किया है, जबकि वहीं देश में दूसरे स्थान पर चैतन्य संस्था सिकंदराबाद रही है, जिसके द्वारा 16952 बीमा पालिसियां बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति वर्ष 2009 से सूक्ष्म बीमा का कार्य कर रही है। समिति अब तक 103757 व्यक्तियों की बीमा पालिसियां बना चुकी है। मंडी के 73 गांवों को बीमा गांव घोषित करवाने में भी समिति सफल रही है।  हालांकि वर्ष 2016-17 में समिति ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन इस बार प्रथम स्थान समिति को मिला है। समिति द्वारा इस वर्ष जिला के दस विकास खंडों में यह कार्य किया गया, जिसमें सबसे ज्यादा कार्य सराज खंड में कुल 4090 पालिसियां बनी हैं। इसके अलावा बल्ह में 2963, सदर 2338, करसोग 2105, गोपालपुर 2049, धर्मपुर 1646, चौंतड़ा 1474, सुंदरनगर 1463, गोहर 1187, दं्रग 904 कुल 20219 पालिसियां बनाई हैं। उपायुक्त एवं अध्यक्ष मंडी साक्षरता एवं जनविकास समिति ऋग्वेद ठाकुर ने समिति की इस सफलता पर बधाई दी है।

530 को मिला स्वरोजगार

समिति के 530 सक्रिय बीमा मित्र यह कार्य जिला मंडी में कर रहे हैं। जो गांव-गांव जाकर लोगों को सूक्ष्म बीमा की जानकारी देने के अलावा लोगों का बीमा भी करवा रहे हैं, जिसके चलते 530 कार्यकर्ताओं को स्वरोजगार भी मिला है। अब तक 509 मृत्यु दावे पालिसीधारकों के आश्रितों को दिए जा चुके हैं। 3445 लोगों को समय अवधि पूरा होने पर राशि वापस मिल चुकी है। परियोजना समन्वयक भीम सिंह और समिति के सचिव ललित शर्मा ने कहा कि समिति द्वारा सामाजिक सुरक्षा अभियान के तहत शेष गांव तथा पड़ोसी जिला जिसमें कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर में वर्ष 2018-19 में 20 हजार लोगों को जोड़ने का प्रयास करेगी। सूक्ष्म बीमा का प्रीमियम जमा करने के लिए समस्त बीडीओ कार्यालय में प्रीमियम प्वाइंट खोले गए हैं तथा अब लोकमित्र केंद्रों में भी सूक्ष्म बीमा का प्रीमियम जमा किया जा सकता है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App