सोनाक्षी ने किया शीर्षासन

बालीवुड और टीवी की अभिनेत्रियां अपने आप को फिट रखने के लिए कई तरह के जतन करती रहती हैं। कोई रनिंग करती हैं तो कोई वर्कआउट तो कोई योग। सभी किसी न किसी तरीके से खुद को फिट रखती हैं। कई अदाकारा योग के भरोसे अपनी हैल्थ और अपने फिगर को मेंटेन करके रखती हैं। इन्ही अभिनेत्रियों की लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी शामिल है। सोनाक्षी अपने वजन को लेकर कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। अपनी बॉडी को नियंत्रित रखने के लिए सोनाक्षी अकसर योग करती हैं, जिसकी फोटोस वह अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह योग करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के बाद उन्हें अपने फैंस से बड़े ही बेहतरीन कमेंट्स मिल रहे हैं। सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह हेड स्टैंड करती नजर आ रही हैं। हेड स्टैंड को शीर्षासन भी कहा जाता है। अपने फैंस के बीच फेमस सोनाक्षी की इस वीडियो को करीब आठ लाख 77 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चूका है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!