हज यात्रियों को देनी होगी आठ हजार की कुर्बानी

By: Apr 30th, 2018 12:01 am

हमीरपुर – हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को कुर्बानी के लिए अलग से आठ हजार रुपए जमा करवाने होंगे। राज्य हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली भट्ट ने बताया कि कुर्बानी की सहमति देने वालों को ही यह राशि देनी होगी। उन्होंने बताया कि इस राशि को कमेटी के पास जमा करवाना अनिवार्य नहीं किया गया है, जो यात्री इस राशि को जमा नहीं करवाता है, वह खुद खरीददारी कर वहां कुर्बानी दे सकता है। इस बार हज की यात्रा के लिए लोंगो का रूझान भी कम हुआ है। इस बार राज्य से केवल 85 लोग ही हज की यात्रा करेंगे, जबकि बीते वर्ष हिमाचल से 121 लोग हज की पाक यात्रा पर गए थे। हज यात्री अगस्त में सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे। दिलदार ने बताया कि हिमाचल से हज पर जाने के लिए लोगों को 23 जनवरी से पहले फार्म आफिस में जमा करवाने को कहा था। हिमाचल से हर साल सौ के करीब हाजी यात्रा पर जाने के लिए अप्लाई करते हैं, लेकिन इस वर्ष हिमाचल से मात्र 85 लोगों ने हज पर जाने की इच्छा जताई है। इससे पहले यह आंकड़ा 100 के आसपास ही पहुंचता रहा है। वर्ष 2016 में हिमाचल से 82 लोगों को यात्रा पर ले जाने का कोटा निर्धारित किया गया था, लेकिन आवेदक ज्यादा होने पर यह कोटा बढ़ा दिया गया था। इसके उपरांत प्रदेश के 92 लोगों ने वर्ष 2016 में हज की यात्रा की थी, जबिक वर्ष 2017 में हिमाचल से 121 लोग हज की पाक यात्रा पर गए हैं।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App