अभी पूरी तरह नहीं लौटे सैहब कर्मचारी

 शिमला —शिमला में सफाई व्यवस्था अभी भी पटरी पर नहीं लौट पाई है। सैहब कम्रचारियों के काम पर लौटने से शहर में घरों से कूड़ा उठ रहा है। मगर शहर के कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां पर हड़ताल खत्म होने के बावजूद कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं पहुंच पाए हैं। शहर के न्यू शिमला, खलीनी, ढली, टुटू व मजयाठ वार्ड के कई क्षेत्रों में अभी भी डोर-टू-डोर गारबेज कलैक्शन योजना के तहत घरों से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है जो स्थानीय लोगों के लिए समस्या का कारण बना हुआ है। कोर्ट के दखल के बाद सैहब कर्मचारियों ने हड़ताल को खत्म कर बीते मंगलवार से पूर्व की तरह कार्य आंरभ कर दिया था। मगर अभी भी ऐसे कर्मचारी हैं जो कार्य पर वापिस नहीं लौटे हैं जिसके चलते उक्त क्षेत्रों में   योजना के तहत कूड़ा नहीं उठ पा रहा है।

कई स्थानों पर अभी भी कूड़े के ढेर

सैहब कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोगों ने घरों का कूड़ा खुले स्थानों पर ंडंप कर दिया था। हालांकि निगम प्रशासन ने वाहनों के माध्यम से कलेक्शन प्वाइंटों में कूड़ा उठाया मगर अभी भी कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

भारी बारिश ने बढ़ाई दिक्कतें

हड़ताल के बाद हुई मूसलाधार बारिश ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कों के किनारों पर पड़ा कूड़ा भारी बारिश के चलते यहां-वहां बिखर गया है जो शहर की सौंदर्यता पर ग्रहण लगा रहा है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!