अवैध पार्किंग ने और बढ़ाई दिक्कतें

शिमला  – शिमला में टै्रफिक की समस्या लगातार विकराल होती जा रही है। शिमला शहर में जगह-जगह लग रहे जाम ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जाम ने आम जनता की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित कर दी है। स्थानीय लोगों के साथ बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी जाम की परेशानी से जूझना पड़ता है। शिमला में प्रवेश करते ही सैलानी जाम में फंस जाते हैं। सड़कों के किनारों पर अवैध पार्किंग ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बालूगंज से चक्कर जाने वाली सड़क पर भी घंटों तक जाम लगता है। कोर्ट कांप्लेक्स बनने के बाद इस एरिया में वाहनों की संख्या में और बढ़ोतरी हो गई है। टुटू, संजौली, कुसुम्पटी क्षेत्र में अवैध पार्किंग की समस्या बहुत गंभीर है। इन क्षेत्रों में पुलिस की भी तैनाती रहती है, फिर भी यहां जाम से निजात नहीं मिल पा रहा।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!