आईजी जेपी सिंह विजिलेंस में तैनात

By: May 21st, 2018 12:25 am

अरविंद शारदा को पुलिस मुख्यालय में लगाया आईजी

शिमला— राज्य सरकार ने आईजी जेपी सिंह को विजिलेंस में तैनात किया है, जबकि यहां तैनात आईजी अरविंद शारदा को पुलिस मुख्यालय में आईजी कल्याण व प्रशासन के  पद पर लगाया है। रविवार को सरकार ने इस बारे में आदेश जारी किए, वहीं सरकार पुलिस विभाग में कुछ और अफसरों को भी जल्द तबादले करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इस बारे में सरकार द्वारा तबादला आदेश जारी किए जा सकते हैं। वर्ष 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी जेपी सिंह अभी तक आईजी उत्तरी रेंज धर्मशाला में आईजी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इनके तबादले के बाद फिलहाल उत्तरी रेंज में आईजी का पद खाली हो गया है। विजिलेंस में तैनात वर्ष 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी अरविंद शारदा को पुलिस मुख्यालय में आईजी कल्याण एवं प्रशासन तैनाती दी गई है। वह लंबे समय से राज्य विजिलेंस ब्यूरो में सेवाएं दे रहे थे। उधर, राज्य सरकार पुलिस महकमे में और भी फेरबदल करने की तैयारी में है। हाल ही में डीआईजी के तौर पर भी तीन अफसरों पदोन्नत किया गया है। इनमें दो अफसर, रामेश्वर सिंह ठाकुर और सोनल अग्निहोत्री केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, लेकिन डीआईजी के तौर पर पदोन्नत किए गए प्रेम ठाकुर अभी भी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सरकार प्रेम ठाकुर डीआईजी साइबर क्राइम या सीआईडी में डीआईजी क्राइम के तौर पर तैनात कर सकती है, क्योंकि मौजूदा समय में ये दोनों पद खाली चल रहे हैं।

राष्ट्रपति दौरे के बाद हो सकती हैं तैनातियां

माना जा रहा है कि राज्य सरकार राष्ट्रपति दौरे के बाद इन पदों पर तैनातियां कर सकती हैं, वहीं बताया जा रहा है कि कुछ एसपी रैंक के अधिकारियों के भी सरकार तबादले करने की तैयारी में है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App