इक्फाई ग्रुप को दुबई में अवार्ड

चंडीगढ़— बेहतरीन कार्य के लिए इक्फाई ग्रुप को वर्ल्ड ग्रेटेस्ट ब्रांड एंड लीडर्स एशिया एंड जीसीसी, 2017-18 अवार्ड हासिल हुआ है। यह अवार्ड दुबई में हुए इंडिया-यूएई बिजनेस एंड सोशल फोरम : अवार्ड एंड बिजनेस समिट में दिया गया। दि जनरल काउंसिल ऑफ जापान-दुबई से एचई डा. अकिमा उमेजावा से यह अवार्ड इक्फाई की चेयरपर्सन सोभा रानी यशस्वी ने ग्रहण किया। इस मौके पर चेयरपर्सन सोभा रानी यशस्वी ने प्रतिष्ठित अवार्ड ग्रहण करने पर खुशी जताई। बता दें कि इस सम्मान के चयन का पैमाना भारत की 16 इंडस्ट्री में प्राइमरी और सेकेंडरी रिसर्च था। इसमें 1500 के करीब नामांकन थे, जबकि स्कोरिंग के बाद 400 की लिस्ट में इक्फाई को चुना गया।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!