गर्मी ने बदला स्कूलों का टाइम

By: May 31st, 2018 12:20 am

कांगड़ा-ऊना में सुबह साढ़े सात बजे लगेंगे प्राइवेट-सरकारी स्कूल

धर्मशाला, ऊना—जिला कांगड़ा,ऊना में प्रचंड गर्मी ने स्कूलों की टाइमिगं में बड़ा फेरबदल कर दिया है। अब जिला भर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेंगे। जिला प्रशासन ने अधिक गर्मी से छात्रों को राहत के लिए समय में परिवर्तन किया है। वहीं शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को तुरंत प्रभाव से सुबह साढ़े सात बजे से स्कूल चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।  जिला कांगड़ा के प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जिला भर के सभी प्रिंसीपल, हैडमास्टर, बीईईओ और प्राइवेट स्कूल प्रबंधनों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत जिला प्रशासन ने अति अधिक प्रंचड गर्मी से छात्रों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इसके चलते स्कूलों को समय अब सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा। इसमें सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूलों को उक्त निर्धारित समय के तहत ही चलना होगा। वहीं स्कूल के स्टाफ को दोपहर डेड़ बजे तक स्कूल में मौजूद रहना होगा। उधर उच्च शिक्षा उप-निदेशक केवल कृष्ण शर्मा और प्रारंभिक शिक्षा उप-निदेशक दीकप किनायत ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गर्मियों के समय में स्कूलों को सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 तक चलाया जाएगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App