गर्मी से छूटे पसीने, आग से लाखों हुए स्वाह

मंडी –मंडी जिला में गत सप्ताह आग के तांडव के साथ प्रचंड गर्मी ने कोहराम मचाया। इससे जिला में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं बढ़ती गर्मी के चलते पेयजल संकट गहरा गया है। ठठेर गांव में आसमानी बिजली गिरने से दो स्लेटपोश मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। इसमें 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इस दौरान एक अन्य दस कमरों के रिहायशी मकान को भी जलाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके अलावा चोलथरा पंचायत के कोठी बासी गांव में प्रवासी महिला दोपहर दो बजे के करीब परिवार के लिए स्टोव पर खाना बना रही थी कि एकाएक स्टोव का तेल खत्म हो गया और वह जब स्टोव में तेल डालने लगी तो वह फट गया और उसके बाद उसके ऊपर मिट्टी का तेल जलता हुआ गिर गया और उसके कपड़ों में आग लग गई। इसके चलते उक्त महिला की मौत हो गई। वहीं लडभड़ोल तहसील की पिहड-बेडहलू पंचायत के मेहड गांव में एक गोशाला जलकर राख हो गई। जबकि उपमंडल धर्मपुर के सानु रा फेहट जंगल में भयानक आग भारी नुकसान हुआ।

स्कूलों में सफाई अभियान

नदी मुहानों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में एक अभियान 17  मई से आगामी पांच  जून तक चलाया गया है। गत सप्ताह इसका शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र मंडी के परिसर में मंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने द्रंग से विधायक जवाहर ठाकुर की उपस्थिति में किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के सौजन्य व जिला प्रशासन, वन तथा शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसके अलावा अंडर-14 वर्ग की खंड स्तरीय खेलों के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है।

पसीने छूटे, तूफान से नुकसान

मंडी जिला में तूफान व ओलावृष्टि से बागबानों व किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। हर सप्ताह हो रहे नुकसान के चलते फलों के उत्पादन में काफी गिरावट आ सकती है। जिला में आए तूफान के कारण बागबानों को करीब 35.8 लाख रुपए की चपत लगी है। भारी तूफान के कारण जहां आम का फसल तबाह को गई है। वहीं सेब, लीची,पलम, खुमानी  सहित अन्य फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा। लगातार हो रहे नुकसान के कारण बागबानों की कमर तोड़ दी है। वहीं दोपहर को पड़ रही भयंकर गर्मी से भी खूब पसीने छूट रहे हैं। लोगों को दोपहर को बाहर निकलते वक्त छातों का सहारा लेना पड़ रहा है, वहीं इन दिनों बाजार में शीतपेय पद्वार्थाें की भी डिमांड बढ़ गई है।

मंडी के बाजारों में भुट्टा

अभी किसान मक्की की फसल की बिजाई करने के लिए तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन मंडी में बाहरी राज्यों से भुट्टा (मक्की) पहुंच गया है। इसके चलते छोटी काशी के लोग भुट्टा खाने का खूब लुत्फ उठाना रहे हैं। हालांकि शुरुआती दौर में भुट्टे की कीमत 15-20 रुपए से अधिक है, लेकिन भुट्टे के लजीज स्वाद ने लोगों को आकर्षित कर दिया है। इसके अलावा बाजार में औषधीय गुणों से भरपूर काफल फल मंडी जिला के विभिन्न बाजारों में पहुंच चुका है।

आईएसबीटी कश्मीरी गेट से मंडी

स्थान                          समय                         किराया

दिल्ली से मंडी        6:00 पीएम                    1149

दिल्ली से मंडी        7:00 पीएम                    1149

दिल्ली से मंडी        7:35 पीएम                    1149

दिल्ली से मंडी        9:00 पीएम                    1149

दिल्ली से मंडी        9:50 पीएम                    1149

दिल्ली से मंडी        10:30 पीएम                   890

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!