जम्मूू कश्मीर के बारामूला में राष्ट्रीय राइफल्स के एक जवान ने की आत्महत्या

By: May 10th, 2018 12:35 pm

जम्मूू कश्मीर के बारामूला में राष्ट्रीय राइफल्स के एक जवान ने अपनी सर्विस हथियार से आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने  बताया कि बुधवार की शाम संतरी चौकी के नजदीक गोली चलने की आवाज सुनायी दी जिससे दो राष्ट्रीय राइफल्स के कुंजार शिविर में सनसनी फैल गयी। शिविर में मौजूद अन्य जवान तुरंत संतरी चौकी पर पहुंचे तो उन्हें जवान गुरदीप सिंह खून से लथपथ मिला। घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है।पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App