जेसीबी स्कूल का परिणाम शानदार 

 शिमला  —सीबीएसई की ओर से शनिवार को जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा परिणाम में जेसीबी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा। छात्रों ने बेहतर अंक इस परीक्षा में पास कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल में विज्ञान संकाय में रिया शर्मा ने 96 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। स्कूल के छात्र आनंद अग्रवाल ने 95 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और आर्यन विशिष्ठ ने 94 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान स्कूल में प्राप्त किया। स्कूल में वाणिज्य संकाय में मानव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान शिवानी पंवर ने 89 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया व तृतीय स्थान आंचल भारद्वाज ने 87 प्रतिशत अंक के साथ प्राप्त किया। कला संकाय में दिनेश ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्रियंका थपियाल ने 82 प्रतिशत अंक के साथ प्राप्त किया। फिजा बख्शी ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका कुशल मल्होत्रा और प्रधानाचार्या रेखा बाली ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर खुशी जताई व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसका श्रेय उन्होंने विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों को दिया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!