तेंदुलकर ने फेमस कर दिया लूंटा…त्रियंूड का क्रेज घटा

 धर्मशाला —क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के त्रियूंड छोड़ लूंटा की ओर रुख करने से अब इस ओर जाने को लोग क्रेजी हो गए हैं। भीड़-भाड़ व ऊंचे होटलों को छोड़कर अब सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य व नेचुरल चीजों का लुत्फ उठाने को अधिक तरजीह दे रहे हैं।करीब एक दर्जन टैंटों से सुसजित लूंटा कैंप का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। जब से यह क्रिकेट के भगवान ने कदम रखे हैं और इस स्थान पर पहाड़ के देशी खान-पान को खाने सहित ट्रैकिंग के बीडीओ फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पर लाखों लोगों ने देखे हैं, जिसके बाद वह इस स्थल को देखने के क्रेजी हो गए हैं। उनके जाने के बाद अब यहां अचानक पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। विख्यात पर्यटक स्थल मकलोडगंज के बाद त्रियूंड देशी- विदेशी मेहमानों का सबसे अधिक पसंदीदा स्थल बन गया है। भले ही गलू से त्रियूंड को पैदल ट्रैकिंग कर जाना पड़ता है, लेकिन हर दिन यहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या अब हजारों में हो जाती है। मकलोडगंज की तरह ही त्रियूंड भी पर्यटन सीजन में भीड़-भाड़ वाले स्थानों में शुमार हो जाता है, जिसके चलते विश्व स्टार सचिन तेंदुलकर सरीखी हस्तियां एकांत स्थानों का चयन कर पहाड़ की प्राकृतिक का आनंद लेते हैं, लेकिन इनके आगमन के बाद यह स्थान भी प्रमुख केंद्र बन जाते हैं। सचिन पिछले दिनों जब बेटे के कैंप के दौरान धर्मशाला पहुंचे, तो वह भीड़ भाड़ से हटकर ट्रैकिंग करते हुए लूंटा कैंपिंग साइट जा पहुंचे। वहां पर उन्हें न केवल भेड़-बकरियों व अन्य प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया, बल्कि पहाड़ के सादे खाना-पान से भी खासे प्रभावित हुए। पुरातन कलचर व पुरानी वस्तुओं के प्रयोग ने उन्हें खूब प्रभावित किया। उन्हें कूट की थाली में खाना खाया। खाने में भी उन्होंने लजीज व्यंजनों के बजाय पहाड़ के लुंगडू और दही के खैरू सहित पहाड़ी व सादे खाने के मजे लिए थे। ट्रैकिंग के दौरान जब सचिन को नेचुरल वाटर के बारे में बताया गया तो उन्होंेने बोतल बंद पानी को किनारे रखकर रास्ते में चरूड़ू का पानी पिया था।

…कहां हैं लूंटा

खनियारा वैली के ऊपरी छोर पर अघंजर महादेव के पास ही यह स्थान स्थित है। पहाड़ से कलकल करता निकलने वाला पानी और यहां चलने वाली ठंडी हवाएं पहाड़ को चढ़ते समय लगने वाले थकान को भी पल में ही मिटा देता है। सोसल मीडिया पर अब तक करीब 25 लाख से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!