दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस कंपीटीशन

By: May 31st, 2018 12:05 am

 हमीरपुर  —दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में प्रथम व द्वितीय कक्षाओं का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पहली कक्षा में से प्रथम स्थान पर आरोही, पंजाबन मुटियार बनकर नृत्य किया। अरनव ने सब्जी वाली बाई का किरदार निभाया। आवदिक ने पंडित बनकर मंत्रों का उच्चारण किया। द्वितीय स्थान पर एंजल ने माडल बनकर रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। आश्रय ने सूर्य का किरदार निभाया। तृतीय स्थान पर नेहा ने अभिनेत्री का किरदार निभाया। द्वितीय कक्षा के विद्यार्थियों में से प्रथम स्थान पर इंगित ने राजकुमारी बनकर नृत्य किया। अदविका ने झांसी की रानी बनकर कविता का पाठ किया। द्वितीय स्थान पर अंशिका ने राजकुमारी बनकर नृत्य किया। एशना ने मिस इंडिया मानुशी बन कर रैंप पर माडलिंग की। तृतीय स्थान पर वैष्णवी ने राजकुमारी का किरदार निभाया। रिद्धिमा ने माडलिंग की। अंत में स्कूल प्रधानाचार्य अरूण चौहान ने बच्चों के उत्साह और जोश से भरे किरदारों को देखकर उनकी प्रशंसा की।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App